नेनुआ (तुरई) की सब्जी का स्वादिष्ट मिश्रण आपके खाने में सेहत और ताजगी का नया आयाम लाने का वादा करती है। इस खास रेसिपी में ताजे तुरई के साथ हल्के मसालों का अद्भुत संगम है, जो न केवल आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि पाचन में भी सहायक होता है। यदि आप घर पर आसानी से पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करना चाहते हैं, तो नेनुआ सब्जी आपके लिए उत्तम विकल्प है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे सरल सामग्री से नेनुआ (तुरई) की सब्जी बनाकर अपने परिवार के भोजन में पौष्टिकता और ताजगी ला सकते हैं।
सामग्री
सामग्री (Ingredient) | मात्रा (Quantity) |
---|---|
नेनुआ (तुरई) | 500 ग्राम |
सरसों का तेल | 2 बड़े चम्मच (tbsp) |
लहसुन (कटा हुआ) | 4-5 कली |
जीरा | 1 छोटा चम्मच (tsp) |
हींग | 2 चुटकी |
प्याज (बारीक कटा हुआ) | 1 मध्यम आकार |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 1 मध्यम आकार |
हरी मिर्च (कटी हुई) | 2 |
हल्दी पाउडर | ½ छोटा चम्मच (tsp) |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच (tsp) |
लाल मिर्च पाउडर | ½ छोटा चम्मच (tsp) |
चाट मसाला पाउडर | ½ छोटा चम्मच (tsp) |
गरम मसाला पाउडर | ½ छोटा चम्मच (tsp) |
नमक | स्वादानुसार |
ताज़ा धनिया (गार्निश के लिए) | कटा हुआ |
नेनुआ की सब्जी बनाने का तरीका
Step 1 :- नेनुसा या तुरई की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तुरई को पानी से धो के चील लेंगे और फिर इनको काट लेंगे |
Step 2 :- एक कढ़ाई में 2 tbsp सरसो का तेल डाल कर गरम कर लेंगे फिर इसमें 4 से 5 बारीक़ कटी लहसुन के कलि , 1 tsp जीरा और 2 pinch हींग इस सबको हल्का भून लेंगे | फिर इसमें 1 बारीक़ कटी प्याज और 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च डाल कर इनको थोड़ा भून लेंगे |
Step 3 :- अब इसमें नेनुआ (तुरई ) डालेंगे और इसको 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनेंगे |
Step 4 :- तुरई को कुछ देर भुने के बाद इसमें 1/2 tsp नमक , 1/2 हल्दी पाउडर , 1 tsp धनिया पाउडर , 1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर , 1/2 tsp चाट मसाला पाउडर और 1/2 tsp गरम मसाला पाउडर डाल के इन सबको अच्छे से मिला लेंगे और इसको 2 से 3 मिनट तक भूनेंगे |
Step 5 :- 3 मिनट भुने के बाद इसमें 1/2 गिलास पानी डाल मिला लेंगे और ढकन से ढक कर 2 मिनट तक पकने देंगे | 2 मिनट पकने के बाद इसमें 1 बारीक़ कटा टमाटर डाल के मिला लेंगे और इसे ढक से 2 मिनट तक पका लेंगे | समय पूरा होने पे चेक करेंगे की तुरई अच्छे से पाकी है की नहीं और पानी की मात्रा को भी देखेंगे , सब सही होने पे इसमें थोड़ा बारीक़ कटे हरे धनिया डाल देंगे | ओर अब आपकी गरमा-गरम स्वादिष्ठ मसालेदार नेनुआ (तुरई) की सब्जी बन कर तैयार है |
सुझाव
- इस रेसिपी में आप अपने अनुसार नमक और मसाले डालें |
- आपको तरीदार सब्जी पसंद है तो पानी ज्यादा डालें और अगर गाढ़ी मसालेदार पसंद है तो कम पानी डालें |
- नेनुआ के साथ आलू, टमाटर, या पालक मिलाकर पकाएं। इससे स्वाद और पोषण बढ़ेगा।
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी नेनुआ (तुरई) की सब्जी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और कमेंट में जरूर बताए की नेनुआ की सब्जी रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।