भारतीय रसोई का जादू अपने विविध स्वाद और सुगंध में छुपा है, और बोदी आलू की सब्जी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। बिहार और झारखंड की इस पारंपरिक डिश में बोदी और आलू को मसालो के साथ पकाया जाता है, जो स्वाद और पोषण का अनोखा संगम बनाता है। प्रोटीन से भरपूर बोदी और आलू की मुलायम टेक्सचर यह डिश पराठे या चावल के साथ परफेक्ट कॉम्बो है। इस ब्लॉग में जानेंगे, घर पर बोदी आलू सब्जी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि, स्वाद बढ़ाने के टिप्स। चाहे शाकाहारी डाइट हो या बजट-फ्रेंडली खाने का प्लान, यह रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी
सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
बोदी | 250 ग्राम |
आलू | 250 ग्राम |
तेल | 2-3 बड़े चम्मच |
सरसों के दाने | ½ छोटा चम्मच |
जीरा | ½ छोटा चम्मच |
प्याज (बड़ा आकार) | 1 |
हरी मिर्च | 3-4 |
धनिया पाउडर | 2 छोटे चम्मच |
हल्दी पाउडर | ½ छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 2 छोटे चम्मच |
काली मिर्च पाउडर | ¼ छोटा चम्मच |
जीरा पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
अदरक-लहसुन पेस्ट | 1 छोटा चम्मच |
टमाटर (बड़े आकार) | 2 |
गरम मसाला | 1 छोटा चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
धनिया पत्ती |
बोदी आलू की सब्जी बनाने का तरीका
Step 1 :- आलू बोदी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले बोदी और आलू को पानी से साफ करके छोटे-छोटे पीसेस में काट लेंगे और साथ ही टमाटर और प्याज को भी बारीक़ बारीक़ काट लेंगे |
Step 2 :- एक कढ़ाई ले उसमे 2 से 3 tbsp सरसो का तेल (या कोई भी) डाल के गरम कर लेंगे फिर इसमें 1/2 tsp सरसो के बीज और 1/2 tsp जीरा डाल के हल्का भून लेंगे |
Step 3 :- फिर इसे 1 बारीक़ कटा प्याज और 3 से 4 कटी हरी मिर्च डाल के धीमी आंच में हल्का भून लेंगे फिर इसमें कटे हुए बोदी और आलू डाल के इन सबको मिला देंगे |
Step 4 :- फिर इसमें 2 tsp धनिया पाउडर , 1/2 tsp हल्दी पाउडर , 2 tsp लाल मिर्च पाउडर , 1/4 tsp काली मिर्च पाउडर और 1 tsp जीरा पाउडर डाल के मिला देंगे और थोड़ा भून लेंगे | फिर 1 tsp अदरक लहसुन का पेस्ट और 2 कटे टमाटर को डाल के मिक्स कर लेंगे और फिर 1 tsp नमक डाल के मिला दे |
Step 5 :- मिलाने;मिलाने के बाद इसको ढक के लगभग 5 से 7 मिनट तक पकाएंगे बीच बीच चलाते भी रहेंगे | समय पूरा होने पे या सब्जी के अच्छे से पक जाने पे धनिया के पत्ते डाल देंगे अब आपकी बोदी आलू की सब्जी तैयार है |
सुझाव
- आलू और बोदी की सब्जी में आप अपने अनुसार नमक व मसाले डालें |
- इस सब्जी में आप और सब्जियाँ जैसे मटर इत्यादि डाल सकते है |
- सब्जी को तरीदार बनाने के लिए सब्जी में पानी डालें |
- क्रीमी सब्जी बनाने के लिए 2 चम्मच दही या मलाई मिलाएं।
- स्वाद को ओर बढ़ाने के लिए आमचूर पाउडर डालें।
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी बोदी आलू की सब्जी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और कमेंट में जरूर बताए की बोदी आलू की सब्जी रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।