कच्चे केले की सब्जी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है, जो सेहत और स्वाद का अनूठा मेल प्रस्तुत करती है। यह डिश न सिर्फ पारंपरिक स्वाद में बल्कि प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन्स से भरपूर होती है | केले की सुखी सब्जी को आसानी से अपने घर में बनाए हमारी इस आसान सी रेसिपी के साथ इस ब्लॉग में हम आपको कच्चे केले की सब्ज़ी को घर पर परफेक्ट बनाने का तरीका सिखाएगा!
कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
सामग्री (Ingredients) | मात्रा (Quantity) |
---|---|
कच्चे केले (छिले और कटे हुए) | 3 (500 ग्राम) |
तेल | 2-3 बड़े चम्मच (tbsp) |
हरी धनिया (कटी हुई) | स्वादानुसार |
जीरा | 1/4 चम्मच (tsp) |
राई | 1/4 चम्मच (tsp) |
करी पत्ते | 10-12 पत्ते |
हींग | 1/2 चुटकी |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच (tsp) |
लाल मिर्च पाउडर | 1/4 चम्मच (tsp) |
आमचूर पाउडर | 1/4 चम्मच (tsp) |
धनिया पाउडर | 1 चम्मच (tsp) |
अदरक का पेस्ट | 1/2 चम्मच (tsp) |
हरी मिर्च (कटी हुई) | 2 |
नमक | स्वादानुसार |
कच्चे केले की सब्जी बनाने का तरीका
Step 1 :- कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हरे केले के डंठल को काट देंगे और केले के छिलके को निकल के केले को छोटे-छोटे पिसेस में काट लेंगे |
Step 2 :- एक कढ़ाई में पानी डाल के उसमे कटे केले , 1/2 tsp नमक और 1/4 tsp हल्दी पाउडर डाल के मिला देंगे | और फिर केलो को नरम होने तक पकने देंगे लगभग 10 मिनट तक पकाएंगे | समय पूरा होने पर केले को एक छन्नी से छान लेंगे |
Step 3 :- अब एक पेन ले उसमे 2 tbsp सरसो का तेल (कोई भी ) डाल के गरम कर ले फिर इसमें 1/4 tsp राइ , 1/4 tsp जीरा , 10 से 12 करी पत्ता , 1/2 चुटकी हींग, 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च और 1/2 tsp अदरक का पेस्ट डाल के हल्का भून लेंगे |
Step 4 :- फिर इसमें इसमें 1/4 tsp हल्दी पाउडर , 1 tsp धनिया पाउडर और केले ड़ाल के 1/2 tsp नमक , 1/4 लाल मिर्च पाउडर , 1/4 tsp अमचूर और थोड़ा सा बारीक़ कटे हरा धनिया के इन सबको अच्छे से लगातार मिलाते रहेंगे और लगभग 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे | समय पूरा होने पे आपकी गरमा गरम केले की सुखी सब्जी तैयार है |
सुझाव
- केले की सब्जी में आप अपने अनुसार नमक व मसाले डालें |
- केले को छीलकर नमक वाले पानी में 10 मिनट तक उबाले, ताकि कसैलापन कम हो।
- केले को थोड़ा क्रंची रखने के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
- नारियल का दूध या दही मिलाकर साउथ इंडियन स्टाइल करी बनाएं।
- इसमें उबले चने या पनीर मिलाएं जिससे यह डिस में ओर प्रोटीन बढ़ेगा |
कच्चे केले की सब्जी खाने के फायदे और नुकसान
फायदे (Benefits) | नुकसान (Side Effects) |
---|---|
1. पाचन स्वास्थ्य: रेज़िस्टेंट स्टार्च से आंतों के बैक्टीरिया को पोषण मिलता है। | 1. पेट में गैस या सूजन: अधिक मात्रा में खाने से अपच हो सकता है। |
2. डायबिटीज फ्रेंडली: कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मददगार। | 2. कैल्शियम अवशोषण: ऑक्सालेट्स की मौजूदगी से कैल्शियम अवशोषण प्रभावित हो सकता है। |
3. पोषक तत्व: विटामिन B6, C, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और फाइबर से भरपूर। | 3. कच्चेपन का स्वाद: कड़वाहट या कसैलेपन के कारण कुछ लोगों को पसंद नहीं आता। |
4. वजन घटाने: फाइबर से भरपूर होने के कारण भूख कम लगती है, वजन प्रबंधन में सहायक। | 4. एलर्जी: कुछ लोगों को केले से एलर्जी हो सकती है। |
5. एनर्जी बूस्टर: नैचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट से एनर्जी मिलती है। | 5. दवाओं के साथ इंटरैक्शन: हाई पोटैशियम की वजह से किडनी रोगी सावधानी बरतें। |
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की केले की रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।