खेसारी के साग की रेसिपी/khesari saag recipe

खेसारी साग, जिसे “लैथायरस सैटाइवस” के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय घरों में पोषण और स्वाद का प्रतीक है। यह साग प्रोटीन, आयरन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो इसे सर्दियों के लिए एक आदर्श सुपरफूड बनाता है। इस ब्लॉग में जानें घर पर आसान खेसारी साग बनाने की रेसिपी | साथ ही, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ और पकाने के टिप्स।

सामग्री

सामग्रीमात्रा
खेसारी का साग1 किलोग्राम (Kg)
लहसुन4-5 लहसुन की कलियाँ
हरी मिर्च2-3 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर1 चम्मच
सरसों का तेल2 चम्मच
नमकस्वादानुसार

खेसारी साग बनाने का तरीका

Step 1 :- खेसारी का साग बनाने के लिए सबसे पहले साग के डंठल को निकल के अच्छे से धो लेंगे और फिर काट देंगे |

Step 2 :- कटे हुए साग को प्रेस्सेर कुकर में डाल देंगे और एक गिलास पानी डाल के कुकर को ढक्कन से बंद करके मध्यम आंच 4 – 5 सिटी लगाएंगे |

Step 3 :- 4 से 5 सिटी लगने के बाद साग को कुकर में से निकल के मिक्सी जार में डाल के पीस लेंगे |

Step 4 :- पीसे हुए साग को निकल कर इसमें 4 से 5 बारीक़ कटे लहसुन के कली , 2 से 3 बारीक़ कटी हरी मिर्च , 2 आग में भुनी लाल मिर्च को क्रस करके डाल देंगे , अपने स्वादनुसार नमक (1 tsp ) और 2 tsp सरसो का तेल डाल के इन सबको अच्छी तरह से मिला ले या इन सबका तड़का लगा के साग में डाल दे और अब आपकी बन कर तैयार है स्वादिष्ट खेसारी का साग इसे आप किसी के भी साथ खाए यह सबके साथ अच्छी लगेगी |

सुझाव

  • स्वाद बढ़ाने के लिए खेसारी साग को प्याज़, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च के साथ भूनें। थोड़ा जीरा और हींग डालकर टेस्टी बेस तैयार करें।
  • प्रोटीन बरकरार रखने के लिए साग को ज़्यादा देर न पकाएं। हल्का क्रंची रहने दें।
  • इसमें पालक या मेथी मिलाकर न्यूट्रिशन डबल करें।
  • परोसते समय एक चम्मच दही डालें, इससे स्वाद में बैलेंस आएगा।

खेसारी साग के फायदे व नुकसान

फायदेनुकसान
पोषण से भरपूर: प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन-बी का स्रोत।लैथाइरिज़्म का जोखिम: अधिक मात्रा में सेवन से तंत्रिका तंत्र विकार हो सकता है।
एनीमिया में फायदेमंद: आयरन की अधिकता खून की कमी दूर करती है।कड़वाहट: सही तरीके से धोए या भिगोए बिना पकाने पर स्वाद खराब हो सकता है।
पाचन स्वास्थ्य: फाइबर कब्ज को दूर करता है।गर्भावस्था में सावधानी: डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।
डायबिटीज फ्रेंडली: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मददगार।एलर्जी: कुछ लोगों में पेट में गैस या सूजन की समस्या हो सकती है।

निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी खेसारी का साग बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी | चाहे कोई भी साग हो उन सबको इस रेसिपी के द्वारा बना सकते है | इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और कमेंट में जरूर बताए की साग रेसिपी कैसी लगी | इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Comment