हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है की उरद दाल की खिचड़ी कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
क्या आप एक आसान, टेस्टी और हेल्दी खिचड़ी रेसिपी ढूंढ रहे हैं? तो उरद दाल खिचड़ी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है! उरद दाल, चावल और मसालों का यह अनूठा मेल घर का खाना का असली स्वाद लाता है। यह शाकाहारी व्यंजन बनाने में बेहद सरल है और बस कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। चाहें नाश्ता हो या डिनर, यह रेसिपी हर मौसम में परफेक्ट फिट है। इस ब्लॉग में जानिए उरद दाल खिचड़ी बनाने का स्टेप बाई स्टेप रेसिपी , जिसे आप किचन में आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
चावल | ½ कप (100 ग्राम) |
उरद दाल (काली दाल) | ¼ कप (50 ग्राम) |
हरे मटर | ½ कप |
साबुत दालचीनी | 1 टुकड़ा |
लौंग | 2 |
साबुत काली मिर्च | 5 |
बड़ी इलाइची | ½ |
जीरा | ½ छोटी चम्मच |
अदरक | ½ इंच |
हरी मिर्च | 1-2 |
टमाटर | 1 (मध्यम आकार) |
घी | 2 बड़े चम्मच |
हींग | ½ चुटकी |
हल्दी पाउडर | ¼ छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | ¼ छोटी चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
उरद दाल खिचड़ी बनाने का तरीका
Step 1 :- उरद दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले काली उरद दाल और चावलों को साफ पानी से धो ले फिर इन दोनों को कटोरे में डाल के उसमे पानी डाल के कम से कम 30 मिनट छोड़ दे |
Step 2 :- प्रेसर कुकर ले उसे मध्यम आंच पे रख कर गरम कर ले फिर इसमें 2 से 3 tsp घी 1/2 tsp जीरा डालके भून लेंगे और फिर 1/2 पिंच हींग ,1 साबुत दालचीनी , 2 लौंग , 5 साबुत काली मिर्च और 1/2 बड़ी इलाइची डाल के हल्का भून ले |
Step 3 :- फिर इसमें 1 बारीक़ कटे टमाटर , 1/4 tsp हल्दी पाउडर , 2 बरी कटे हरे मिर्च और 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा घिसा हुआ डाल के मिला के भूनेंगे |
Step 4 :- फिर 1/2 कप हरी मटर डाल हल्का भून लेंगे फिर 50 ग्राम उरद दाल , 100 ग्राम चावल , 1/4 tsp लाल मिर्च पाउडर और 3/4 tsp नमक डाल के इन सबको अच्छे से मिला देंगे और इसमें 1.5 कप पानी डाल के कुकर को ढकन से ढक के तेज आंच पे 1 सिटी लगने तक पकने देंगे | सिटी लग जाने के बाद गैस बंद कर कुकर के ढकन को हटा कर देखेंगे की आपकी गरमा गरम काली उरद दाल की खिचड़ी तैयार है |
सुझाव
- इस रेसिपी में आप अपने अनुसार नमक व मसाले को डाले |
- काली दाल खिचड़ी में आप अपने अनुसार कुछ सब्जियां भी डाल सकते है |
- उरद दाल और चावल को 30 मिनट पहले भिगो दें, ताकि वह नरम हो और खिचड़ी क्रीमी बने ।
- हल्दी के साथ थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर या लाल मिर्च पाउडर मिलाएं जिससे रंग और स्वाद दोनों बढ़ेगा 🔥
निष्कर्ष
उरद दाल या काली दाल खिचड़ी भारतीय रसोई का एक संपूर्ण आहार है, जो स्वाद के साथ पोषण का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है। यह प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर यह डिश वजन प्रबंधन और पाचन के लिए आदर्श है। “घर जैसी खिचड़ी” की तरह सादगी और स्वाद का यह मेल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आएगा। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी बिजी लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट है। इसे रेगुलर डाइट में शामिल कर हेल्दी इंडियन कम्फर्ट फूड का आनंद लें!
तो दोस्तों कैसी लगी उरद दाल खिचड़ी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और में जरूर बताए की काली दाल खिचड़ी की रेसिपी कैसी लगी | इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।