हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है सेम की सब्जी कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
क्या आप सेम की सब्जी का एकदम परफेक्ट स्वाद और पौष्टिकता भरा अनुभव चाहते हैं? सेम की सब्जी न सिर्फ भारतीय घरों का पसंदीदा व्यंजन है, बल्कि यह सेहत का खज़ाना भी है! फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर यह सब्जी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर वजन कंट्रोल करने तक में मददगार है। इस ब्लॉग में जानिए सेम की सब्जी बनाने की सरल और टेस्टी रेसिपी, जो महज कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगी। चाहे रोटी हो या चावल, इसके साथ यह डिश परफेक्ट कॉम्बो बनाती है।
सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
सेम (हरी) | 250 ग्राम |
तेल | 2 बड़े चम्मच |
जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हरी मिर्च (कटी हुई) | 3-4 |
हींग | 1/4 छोटा चम्मच |
अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 बड़ा चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
नमक | स्वादनुसार |
सेम की सब्जी बनाने का तरीका

Step 1 :- सबसे पहले सेम के एक्स्ट्रा छिलके को निकल के क्यूब्स में काट लेंगे |

Step 2 :- फिर एक पेन में 2 से 3 tbsp सरसो का तेल डाल के गरम कर के 1 tsp जीरा , 3 कटी हुए हरी मिर्चे और 1/4 tsp हींग डाल के भून लेंगे |

Step 3 :- फिर इसमें 1 tbsp अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और भून लेंगे |

Step 4 :- अब इसमें कटे हुए 250 ग्राम सेम को डाल देंगे और 1/4 tsp हल्दी पाउडर , 1 tsp धनिया पाउडर , 1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिला लेंगे |

Step 5 :-सेम की सब्जी को धीमी आंच में ढक के 6 से 8 मिनट तक पकने देंगे | समय पूरा होने पे आपकी तैयार है स्वादिष्ट मसालेदार सेम की सब्जी जो खाने में स्वादिस्ट नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदे मंद भी है |
सुझाव
- सेम की रेसिपी में आप अपने अनुसार नमक और मसाले डालें |
- सेम के साथ आप आलू भी डाल सकते है इसे यह और स्वादिष्ट लगेगी |
- हरी और मुलायम सेम लें, जिनमें काले दाग या सख्तपन न हो। इससे सब्जी का स्वाद बेहतर रहेगा।
- सेम को मध्यम आंच पर पकाएं, ताकि वह कुरकुरी रहे और जलने न पाए।
- सब्जी को ज़्यादा नरम न पकाएं, वरना स्वाद और पोषण कम हो सकता है।
- तेल की मात्रा कम रखें या कोकोनट ऑयल या देसी घी का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी सेम की सब्जी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की सेम की रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।
आपका ब्लॉग बहुत ही फायदेमंद है,
आप ऐसे ही ब्लॉग लिखते रहिए,
अगर आपको हेल्थ के बारे मै जानकारी चाहिए तो आप मेरे ब्लॉग पर आ सकते हैं।
Good Content
Keep it up
For Health Related Blog Please Visit
MORE INFORMATION ABOUT HEALTH PLEASE CLICK HERE