ककोड़ा, जिसे कंटोला या खेक्सी भी कहा जाता है, एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है जो भारतीय घरों में खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकप्रिय है। यह विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इस ब्लॉग में आप सीखेंगे की घर पर आसानी से बनने वाली ककोड़ा की सब्जी की ऑथेंटिक रेसिपी, जिसमें देसी मसालों का तड़का और बिना टमाटर-प्याज के , चाहे नॉर्मल डाइट हो , यह रेसिपी हर किसी को पसंद आएगी। आइए, जानते हैं सेहतमंद ककोड़ा सब्जी बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका!
सामग्री
Ingredient (सामग्री) | Quantity (मात्रा) |
---|---|
ककोड़ा (Kakoda) | 1/2 kg |
सरसों का तेल (Mustard oil) | 4 tbsp |
जीरा (Cumin seeds) | 3/4 tsp |
हींग (Asafoetida) | 2 pinch |
अदरक-मिर्च पेस्ट (Ginger-chilli paste) | 1 tsp |
हल्दी पाउडर (Turmeric powder) | 1/2 tsp |
धनिया पाउडर (Coriander powder) | 1 tsp |
सौंफ पाउडर (Fennel powder) | 1 tsp |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri red chilli powder) | 1/2 tsp |
अमचूर पाउडर (Dry mango powder) | 1/2 tsp |
हरा धनिया (Fresh coriander) | as needed (जरूरत अनुसार) |
नमक (Salt) | to taste (स्वादानुसार) |
खेक्सी सब्जी बनाने का तरीका
Step 1 :- सबसे पहले ककोड़ा को पानी से साफ कर ले और बीच में से लम्बे-लम्बे काट ले |
Step 2 :- एक कढ़ाई ले उसमे 4 tbsp सरसो का तेल डाल के गरम कर ले फिर इसमें 3/4 tsp जीरा , 2 चुटकी हींग और 1 tbsp अदरक मिर्च का पेस्ट डाल के हल्का भून ले फिर इसमें कटे हुए कंटोला या खेक्सी डाल देंगे और 1 tsp नमक डाल के मिला देंगे और फिर इसे 7 से 8 मिनट ढक के पकने देंगे बीच-बीच में चलाते भी रहेंगे |
Step 3 :-समय पूरा होने पे इसमें 1/2 tsp हल्दी पाउडर ,1 tsp धनिया पाउडर ,1 tsp सौंफ पाउडर ,1/2 tsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और 1/2 tsp अमचूर पाउडर डाल के मिला लेंगे और फिर 3 से 4 मिनट ढक के पका लेंगे | समय पूरा होने पे चेक करेंगे की ककोड़ा अच्छे से पक गया हो | तब गैस बंद कर देंगे और अब आपकी स्वादिष्ठ ककोड़ा या खेक्सी की सब्जी बन कर तैयार है इसे रोटी या चावल किसी के भी साथ खाए यह अच्छी लगेंगी |
सुझाव
- ककोड़ा की सब्जी में आप अपने अनुसार नमक और मसाले डालें |
- ककोड़ा के कड़वाहट को कम करने के लिए नींबू का रस डाले |
निष्कर्ष
ककोड़ा की यह सरल और स्वादिष्ट रेसिपी न सिर्फ आपकी थाली को विविधता देगी, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। देसी मसालों और ताज़ा सामग्री के साथ बनी यह सब्जी वेजन और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए आदर्श विकल्प है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसकर एक संपूर्ण भोजन का आनंद उठाएं। कोशिश करें और हमें बताएं कि यह रेसिपी आपके घर में कैसी बनी! सेहतमंद जीवन के लिए ऐसे ही पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों को अपनाएं।