हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है बाजार जैसी जलेबी कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
भारतीय मिठाइयों में जलेबी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है। यह कुरकुरी, मीठी और रसीली मिठाई न केवल त्योहारों और खुशियों के मौकों पर बनाई जाती है, बाजार वाली जलेबी का स्वाद और इसकी खुशबू हर किसी को पसंद आता है। इस स्वादिष्ट मिठाई को घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है? इस लेख में, हम आपको स्टेप बाय स्टेप बाजार जैसी जलेबी बनाने की आसान रेसिपी और कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसी परफेक्ट जलेबी तैयार कर सकते हैं।
जलेबी बनाने की सामग्री
सामग्री | मात्रा |
मैदा | tbsp |
दही | 1 tbsp |
चावल का आटा | 1/2 tsp |
चीनी | 1 cup |
फ़ूड कलर (ओरेंगे) | 1 चुटकी |
तेल (तलने के लिए) |
हलवाई जैसी जलेबी बनाने की विधि
Step 1:- जलेबी का घोल तैयार करेंगे
1.1 एक बाउल ले उसमे 4 tbsp मैदा , 1/2 tbsp चावल का आटा , 1 tbsp दही और एक कुटकी फ़ूड रंग डाल देंगे|
1.2 इन सबको मिला दे |
1.3 फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालके इसका बेटर तैयार कर ले |
1.4 ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला और गांठ नहीं होगा चाहिए |
1.5 बेटर के बन जाने पे इसे ढक के 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दे |
1.6 समय पूरा होने पे इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल के मिला देंगे |
Step 2 :- जलेबी की चाशनी बनाएंगे |
2.1 एक पेन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डाल देंगे |
2.2 धीमी आंच पे चीनी को गलने देंगे |
2.3 चीनी में उबाला आ जाने पर इसमें 2-4 नींबू के रस को डाल देंगे और मिला देंगे |
2.4 थोड़ी देर और पकने के बाद गैस बंद कर दे |
Step 3 :- जलेबी बनाएंगे
3.1 एक कढ़ाई में अधिक मात्रा में तेल डाल दे और गरम कर ले |
3.2 जलेबी के घोल को सूती के कपड़े या बॉटल में भर के छेद कर दे |
3.3 तेल के गरम हो जाने पे इसमें कपड़े में भरे जलेबी के घोल को इसमें गोल-गोल गुमा के डालें और इसे तले |
3.4 जलेबी को धीमी आंच पे तेल में तले |
3.5 जलेबी को तब तक तले जब तक इसका रंग सुनेहरा नहीं हो गता लगभग 2 मिनट तक तेल में तले |
3.6 जलेबी के दोनों तरह से तल जाने के बाद इसे कढ़ाई से निकल के सीधा चाशनी में डाल कुछ देर छोड़ दे |
3.7 फिर चाशनी से निकल ले अब आपकी तैयार है बाजार जैसे जलेबी घर पर इसे एक प्लेट में परोसे को अपने पुरे परिवार को खिलाए |
Also read
सुझाव
- घोल बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए, नहीं तो जलेबी कड़क हो जाएगी।
- चाशनी में आप अपने मिठास अनुसार चीनी डालें |
- चाशनी हल्की गर्म रखें, ताकि जलेबी अच्छे से सोखे।
- तेल का तापमान चेक करें: एक बूंद बैटर डालें, अगर ऊपर आ जाए तो तैयार है।
- क्रिस्पी जलेबी के लिए बैटर में थोड़ा विनेगर भी मिला सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी हलवाई जैसी जलेबी बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की जलेबी की रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।