हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है की बाजार जैसी एग रोल कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली आवश्यक सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
अगर आप झटपट बनने वाली डिस और साथ ही स्वादिष्ट और सेहतमंद भी हो ऐसे धने की तलाश में रहते हो ऐसे में एग रोल एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है। यह एक ऐसी डिश है जो न केवल खाने में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। चाहे बच्चों के टिफिन की बात हो, शाम के स्नैक का सवाल हो, या हल्की भूख मिटाने का मन, एग रोल हर मौके पर फिट बैठता है। मैदे या आटे की रोटी, मसालेदार अंडे की परत, और ताज़ी सब्जियों से भरपूर, यह रोल सेहत और स्वाद का शानदार मेल है। आइए, इस लेख में जानें कि आप घर पर ही आसानी से लाजवाब स्ट्रीट जैसी एग रोल कैसे बना सकते हैं!
आवश्यक सामग्री – Important ingreadient
सामग्री | मात्रा |
गेंहू एक (आटा) | 1 cup |
मैदा | 1/2 cup |
अंडे | 2 |
प्याज | 1 (लम्बे लम्बे कटे हुए ) |
शिमला मिर्च | 1 (लम्बे लम्बे कटे हुए ) |
मेयोनीज़ | 2 tbsp |
टमाटर की चटनी | 2 tsp |
कुकिंग तेल | 4 tbsp |
काली मिर्च पाउडर | 1/4 tsp |
चाट मसाला पाउडर | 1/4 tsp |
चिस्स | |
नमक | स्वादनुसार |
एग रोल रेसिपी बनाने की विधि
Step 1 :- पहले रोल तैयार करेंगे | जिसके लिए हम 1 कप आटा और आधा\ 1/2 कप मैदा लेंगे इसमें 1/2 tsp नमक डाल देंगे और 2 tbsp सरसो या कोई भी तेल को इसमें डाल के इसे मिक्स कर लेंगे और भी इसमें पानी डाल के इसे गूंध लेंगे | फिर इसे कपड़े ढक 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देंगे |
Step 2 :- गुंधे हुए आटे और मैदे का पराठा बनाएंगे | गुंधे हुए आटे के छोटे छोटे लोइये तैयार कर लेंगे फिर उन लोइयों को रोटी या या चपाती की तरह बेल लेंगे |
Step 3 :- बेली हुए रोटी को तवे पे रख के तेज आंच पे एक तरफ से 70 % पका लेंगे फिर दूसरी तरफ को भी 70 % पका लेंगे और फिर रोटी पे रिफाइंड का तेल लगा के इसे पूरा अच्छे से पका लेंगे | ऐसे ही सारे बेले हुए रोटी को पका लेंगे |
Step 4 :- अंडे के ऑमलेट बनाएंगे | जिसके लिए 2 अंडे ले उन्हें फोड़ के एक कटोरी में डाल के उसमे 1/4 tsp नमक डाल के अच्छे से फेट या मिक्स कर लेंगे | फिर तवे पे 1 tsp तेल डाल के तेल को अच्छे से फैला लेंगे फिर इसमें फेटे हुए अंडे को डाल के अंडे को मधयम आंच में पकाएंगे , अंडे के एक तरफ से पक जाने पे इसके ऊपर रोटी को रख के देंगे और फिर इसे थोड़ा और पकाएं | ऐसे ही सारे रोटी को अंडे पे रख के पका लेंगे |
Step 5 :- प्याज और शिमला मिर्च को फ्राई करेंगे | तवे में 1 tbsp तेल डाल के तेल के गर्म हो जाने पे इसमें 1 लम्बे लम्बे कटे हुए प्याज और 1 लम्बे लम्बे कटे हुए शिमला मिर्च को डाल के इसे थोड़ी देर तक फ्राई कर ले |
Step 6 :- अंडे के रोल को तैयार करेंगे | पहले अंडे वाले पराठे को लेंगे उसपे 1 tsp मियोनिज और टमाटर की चटनी डाल के अच्छे से मिला के फैला देंगे फिर पराठे के बीचो बीच में फ्राई की हुई शिमला मिर्च और प्याज को डाल देंगे | फिर इसके ऊपर थोड़ी सी कटी हुए हरी मिर्च , काली मिर्च पाउडर , चाट मसाला और थोड़ा सा नमक और चिस्स डाल के रोल कर दे | अब आपकी तैयार है स्ट्रीट जैसी एग रोल |
Also read
सुझाव – Suggestion
- एग रोल के पराठे को पौष्टिक बनाने के लिए सिर्फ आटे का प्रयोग करे | स्ट्रीट जैसा बनाने के लिए सिर्फ मैदे का प्रयोग करें |
- रोटी को पतला और समान आकार में बेलें ताकि रोल बनाते समय आसानी हो।
- पराठे को बनाते समय तेल की जगह बटर या घी का इस्तेमाल कर सकते है |
- रोल के अंदर आप चाऊमीन, पनीर आदि को भी भर सकते है |
एग रोल रेसिपी के लिए बेस्ट यूट्यूब वीडियो |
Also Read
निष्कर्ष -Disclaimer
तो दोस्तों कैसी लगी हमारी Egg Roll Recipe की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की बाजार जैसी एग रोल की रेसिपी की विधि कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।
-
एग रोल बनाने में लगने वाली सामग्री कौन-कौन से है?
गेंहू एक (आटा)-1 cup
मैदा – 1/2 cup
अंडे -2
प्याज – 1 (लम्बे लम्बे कटे हुए )
शिमला मिर्च -1 (लम्बे लम्बे कटे हुए)
मेयोनीज़ -2 tsp
टमाटर की चटनी – 2 tsp
कुकिंग तेल – 4 tbsp
काली मिर्च पाउडर – 1/4 tsp
चाट मसाला पाउडर – 1/4 tsp
चिस्स
नमक स्वादनुसार -
एग रोल के अंदर क्या क्या भरें ?
एग रोल में अप्प चाऊमीन , सब्जियां , मेयोनीज , टमाटर की चटनी और कुछ मसाला भरे |
-
एग रोल के पराठे को बाजार जैसी कैसे बनाए ?
एग रोल के पराठे को बाजार जैसी बनाने के लिए सिर्फ मैदे का उपयोग करे |
2 thoughts on “बाजार जैसी स्वादिष्ट और सेहतमंद एग रोल रेसिपी-Egg Roll Recipe”