खीर भारतीय मिठाई का एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर त्योहार, पूजा या खास मौके पर बनाया जाता है। दूध, चावल और मेवों से बनी यह पारंपरिक मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। खीर स्वादिष्ट  के साथ हेअल्थी व्यंजन भी है इसमें मिले दूध ,काजू ,बदाम ,सेहत के लिए पौष्टिक है अगर आप भी इस बार घर पर स्वादिष्ट खीर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। आइए जानें इसे बनाने की विधि →

आवश्यक सामग्री - Important Ingredients

चावल =1/4 cup         हरी इलायची=8-9 pcs काजू =8-9pcs            दूध=1.5 litre पिस्ता=12-15              चीनी=7-8 tbsp किशमिश=10-12        केसर बादाम=8-10pcs

Step 1

सबसे पहले  1/4 कप छोटे दाने वाले चावल को पानी में धो लेंगे | फिर चावल में एक गिलास पानी डाल के उसे 30 मिनट के लिए छोड़ देंगे | ऐसे ही 8 से 10 काजू को भी पानी में डाल के 30 मिनट के लिए छोड़ देंगे |

Step 2

8-9 हरी इलायची को ओखली में डाल के बुकेंगे और इलाइची का हरा वाले छिलके को अगल कर देंगे केवल उसके अंदर के बीजो को बुकेंगे |  और साथ ही सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) 8-10 बादाम , 15 से 20 पिस्ता और 12 से 15 किसमिश को बारीक़ काट लेंगे |

Step 3

पानी में रखे चावल के 30 मिनट हो जाने पे उसमे से दो चम्मच चावल निकल के मिक्सी में डाल देंगे और काजू और थोड़ा सा पानी डाल के इसे अच्छे से पीस लेंगे |

Step 4

अब खीर बनाना सुरु करेंगे | एक कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डाल के उसमे 1.5 लीटर दूध डाल देंगे मध्यम आंच कर दूध को उबलने के लिए छोड़ देंगे  | दूध में उबला आ जाए तो उसमे से 2 कलछुल दूध निकल के एक अलग कटोरे में डाल के उसमे केसर डाल देंगे ताकि केसर अपना रंग और खुसबू को छोड़े |

Step 5

दूध में उबला आ जाने पर उसमे पानी में रखे चावलों को निकल के इसमें डाल देंगे और तेज आंच पे पकाएंगे | इसे चलाते-चलाते पकाए ,तब तक पकाए जब तक चावल अच्छे से पक न जाए लगभग 5  से 10 मिनट तक पकाएं |

Step 6

चावल के पक जाने के बाद इसमें मिक्सी में पीसी काजू को इसमें डालेंगे और केसर वाले दूध को भी डाल देंगे और मिलाएंगे |  दो से तीन मिनट तक पकाने के बाद आपको देखने मिलेगा की खीर का रंग बदल जाएगा और दूध हल्का क्रीमी हो जाएगा | इसी समय हमे 7 से 8 चम्मच चीनी डाल देंगे और थोड़ी देर पकाए |

Step 7

अब हम खरी में बुके हुए इलाइची और ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे और थोड़ा चलाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे , 5 मिनट तक इसे धक् के छोड़ देंगे | समय पूरा होने के बाद आप आपकी खीर तैयार हो चुकी है क्रीमी और थोड़े लच्छेदार और मलाई वाली खीर बहुत ही स्वादिष्ट मीठी खीर |