3 आसान स्टेप्स से बाजार जैसी जलेबी बनाए घर पर

भारतीय की मशहूर मिठाइयों में से एक जलेबी कुरकुरी, मीठी और रसीली मिठाई  है, बाजार में बिकने वाली जलेबी का स्वाद और इसकी खुशबू हर किसी को पसंद आता है। इस स्वादिष्ट मिठाई को 3 आसान स्टेप्स से घर पर बनाइये और अपने परिवार को खिलाइये |

मैदा - 4 tbsp दही - 1 tbsp चावल का आटा - 1/2 tsp खाने का रंग (नारंगी)- 1 pinch चीनी - 1/ cup तलने के लिए तेल

जलेबी बनाने की सामग्री

एक बाउल मे 4 tbsp मैदा , 1/2 tbsp चावल का आटा , 1 tbsp दही और एक चुटकी फ़ूड रंग डाल के मिला दे |  फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालके इसका घोल तैयार कर ले | ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला और गांठ नहीं होगा चाहिए | घोल के बन जाने पे इसे ढक के 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दे | समय पूरा होने पे इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल के मिला देंगे |  

Step 1:- जलेबी का घोल तैयार करेंगे 

एक पेन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डाल देंगे और धीमी आंच पे चीनी को गलाएँगे |  चीनी में उबाला आ जाने पर इसमें 2-4 नींबू के रस को डाल देंगे और मिला देंगे फिर थोड़ी देर और पकाने के बाद गैस बंद कर दे | 

Step 2 :- जलेबी की चाशनी बनाएंगे |

एक कढ़ाई में अधिक तेल डाल के गरम कर ले | जलेबी के घोल को सूती के कपड़े में भर के छेद कर दे फिर इसे गरम तेल में गोल-गोल गुमा के डालें और तले | जलेबी को धीमी आंच पे तले | जलेबी को तब तक तले जब तक इसका रंग सुनेहरा नहीं हो गता लगभग 2 मिनट तक तेल में तले |  जलेबी के दोनों तरह से तल जाने के बाद इसे कढ़ाई से निकल के सीधा चाशनी में डाल कुछ देर छोड़ दे | लो तैयार है आपकी जलेबी

Step 3 :- जलेबी को तलेंगे

डिटेल में जानिए बाजार जैसी जलेबी बनाना