नॉनवेज खाने वालो के लिए चिकन एक बहुत पसंदीदा व्यंजन है ,चिकन में मक्खनी ग्रेवी और मसालेदार चिकन का एक मेल से बटर चिकन को तैयार किया जाता है, जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए हेअल्थी भी होता है | इस रेसिपी को आसानी से घर पर बनाने के लिए देखे →

photo credit @gastronomic BONG

बटर चिकन में लगने वाली सामग्रियां :- 1.चिकन                                  11.टमाटर (कटे हुए) 2.सरसो का तेल                      12.प्याज (कटे हुए)      3.बेसन                                    13.सुखी लाल मिर्च 4.दही                                      14.साबुत अदरक और लहसुन  5.कश्मीरी लाल मिर्च              15.बटर 6.कसूरी मेथी                          16.काजू         7.अदरक लहसुन का पेस्ट      17.मलाई 8.चाट मसाला                         18.धनिया के पत्ते 9.गरम मसाला                        19.नारियल का दूध 10.नमक

Photo Credit @Cubes N Juliennese text

Step 1

चिकन मेरिनेट के लिए बेसन का मसाला बनाएंगे | बेसन का मसाला बनाने के लिए एक तवे में सरसो का तेल डाल के उसे अच्छे से पहला ले तेल के गर्म हो जाने पर उसमे बेसन डाल के गैस को बंद कर दे और बसन को चलते रहे 2 से 3 मिनट तक बेसन के अच्छे से भून जाने के बाद उसमे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल उसे अच्छे से मिलाएं

Step 2

चिकन को मेरिनेट करेंगे | मेरिनेशन के लिए एक कटोरे में दही और हमारा बेसन का मसाला वो डाले और कसूरी मेथी ,अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के इसे अच्छे से मिलाना फिर लास्ट में इसमें चाट मसाला और नमक डाल के इसे मिला ले फिर इसमें चिकन और गर्म मसाला डाल देना और इसे भी अच्छे से मिला ले| इस मेरिनेट चिकन को ढक कर 30 मिनट के लिए छोड़ दे |

Step 3

चिकन की ग्रेवी बनाएंगे | चिकेन की ग्रेवी की लिए एक कढ़ाई में तेल डाल दे और उसे गर्म होने दे तेल के गर्म होने के बाद उसमे मक्खन डाले के उसमे कटी हुए प्याज , सुखी लाल मिर्च ,टके हुए अदरक और लहुसन ,काजू डाल के इसे हल्का भुने ले फिर इसमें कटे हुए टमाटर और नमक डाल के भुने इसे तब तक भुने जब तक टमाटर अच्छे से पक न जाए | बिच में इसमें एक कप पानी एड करेंगे ओर फिर से पकाएंगे लास्ट में इसमें बारीक़ कटी धनिया को डाल दे और गैस को बंद कर के इसे ठंडा होने दे |

Step 4

मेरिनेट चिकन को पकाएंगे | एक कढ़ाई में तेल डाल के तेज आंच करके तेल को गर्म होने दे तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमे मेरिनेट चिकेन के पिसिस डालेंगे और उसे अच्छे से हर तरफ से पका ले |

Step 5

चिकन की ग्रेवी को मिक्सी में अच्छे से मिक्स कर ले | फिर मिक्सी में पीसी ग्रेवी को पकाएंगे , ग्रेवी को पकने के लिए एक कढ़ाई में तेल डाले और छोटी इलाइची ,तेज पत्ता, साबुत दाल चीनी,चम्मच हल्दी पाउडर ,चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल के इसे मिलाए फिर इसमें मिक्सी में पीसी ग्रेवी को इसमें डाले और एक गिलास पानी डाल कर इसे अच्छे से पकाएंगे

Step 6

फिर इसमें टमाटर की चटनी, बटर डाल के 2 मिनट तक पकाएंगे और फिर इसमें तले हुए चिकन को डालके इसे अच्छे से मिला के ढक कर कुछ देर के लिए छोड़ दे | फिर इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला, मलाई ड़ाल के इसे मिलाए और थोड़ी देर पकने के बाद गैस बंद कर दे बटर चिकन को ढक कर छोड़ दे |