हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है नमकीन दलिया कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
क्या आप ऐसा हेल्दी नाश्ता या डिनर ढूंढ रहे हैं जो पेट भरने के साथ-साथ स्वाद में भी बेमिसाल हो? तो नमकीन दलिया आपकी पहली पसंद बन सकती है! यह पारंपरिक भारतीय डिश न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है। दलिया (गेंहू या ओट्स का) फाइबर, प्रोटीन और एनर्जी का बेहतरीन स्रोत है | इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे कि घर पर रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी नमकीन दलिया कैसे बनाएं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आए। साथ ही, कुछ ऐसे यूनिक सुझाव जो आपकी रेसिपी को और भी स्पेशल बना देंगे। चलिए जानते है इसे बनाना !
सामग्री
सामग्री | मात्रा |
---|---|
दलिया | 1/2 कप |
मूंग दाल | 1/4 कप |
तेल (कोई भी) | 1 बड़ा चम्मच |
घी | 1 बड़ा चम्मच |
जीरा | 1 छोटा चम्मच |
हरी मिर्च | 1 बड़ा चम्मच (कटी हुई) |
अदरक | 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस) |
हींग | 1/2 छोटा चम्मच |
प्याज | 2 मध्यम आकार (बारीक कटे) |
करी पत्ता | 8-10 पत्ते |
गाजर | 1/4 कप (कटी हुई) |
बीन्स | 1/4 कप (कटी हुई) |
मटर | 1/4 कप |
टमाटर | 1 मध्यम (बारीक कटा) |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
गरम मसाला | 1/2 छोटा चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
नमकीन दलिया बनाने की विधि

Step 1 :- सबसे पहले दलीया व दाल को साफ पानी में धो लेंगे |

Step 2 :- अब एक प्रेसर कुकर लेंगे उसे गरम कर उसमे 1 tbsp तेल (कोई भी) , 1 tsp घी डाल देंगे |

Step 3 :- फिर इसमें 1 tsp जीरा , 2 कटी हुए हरी मिर्च , 1 tsp अदरक का पेस्ट और 1/2 हींग डाल के इन सबको अच्छे से पका लेंगे |

Step 4 :- इनके पक जाने के बाद इसमें 2 लम्बे कटे हुए प्याज डाल के मिला ले और 2 मिंट तक इसे पकाए फिर इसमें करी पत्ता डाल दे और मिला दे

Step 5 :- इसके बाद इसमें सब्जिया गाजर , बीन्स , मटर और 1टमाटर कटा हुआ डाल के 4 से 5 मिंट तक पकाए |

Step 6 :- इसके पक जाने के बाद इसमें दलीया और मूंग की दाल को डाल दे |

Step 7 :- फिर इसके साथ ही 1/2 tsp हल्दी पाउडर , 1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर , 1/2 tsp गरम मसाला पाउडर डाल और इन सबको अच्छे से मिक्स कर ले |

Step 8 :- फिर इसमें 3 कप पानी और 2 tsp नमक डाल के मिला दे |

Step 9 :- फिर प्रेसर कुकर का ढक्कन लगा के 5 से 6 सिटी आने तक पकने देंगे |

Step 10 :- सिटी लग जाने के बाद गैस बंद कर देंगे और कुकर को ठंडा होने देंगे फिर ढकन हटके देंगे की हमारी बेहद स्वादिष्ठ और हेल्थी मसालेदार दलीया खिचड़ी बन के तैयार है |
सुझाव
- इस रेसिपी में आप अपने स्वादनुसार नमक डालें |
- आप अपने अनुसार इसमें अलग-अलग सब्जियां डाल सकते है |
- आपको अगर दलिया पानीदार पसंद है तो उसमे ज्यादा पानी डालें |
- अगर गाढ़ी दलिया पसंद है तो कम पानी डालें|
- कुकर में दलिये को 5 सिटी जरूर लगाएं |
निष्कर्ष
तो दोस्तों कैसी लगी दलिया बनाने की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की दलिया की रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।