बेसन की मसालेदार सब्जी एक लाजवाब स्वाद – Besan ki sabji Recipe

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है की बेसन की सब्जी कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली आवश्यक सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !

अगर आप रोजाना हरी सब्जी या सब्जी खा के बोर हो गए है और कुछ अदबुद और अलग खाना चाहते है तो यह रेसिपी आपके ही लिए है बेसन की बनी स्वादिष्ट और लाजवाब सब्जी जो आपके मन को छू जाएगी | आइये जानते है बेसन की सब्जी की विधि !

सामग्री – Important Ingredients

सामग्री मात्रा
बेसन3 cup
प्याज3 pcs
टमाटर2 pcs
तेज़पत्ता1 pcs
काली इलायची1 pcs
काली मिर्च8-10 pcs
दालचीनी की छड़ी1 inch
जीरा1/2 tsp
धनिए के पत्ते
हल्दी पाउड1 tsp
लाल मिर्च पाउडर1.5 tsp
धनिया पाउडर1.5 tsp
जीरा पाउडर1 tsp
गरम मसाला पाउडर1 tsp
अदरक लहसुन का पेस्ट1 tbsp
नमकस्वादनुसार
सरसो का तेल4 tbsp

बेसन की सब्जी बनाने की विधि

Step 1 :- सबसे पहले बेसन का चीला बनाएंगे | बेसन का चीला बनने के लिया एक कटोरे में हम 1 कप बेसन , 1 tsp अदरक लहसुन का पेस्ट , 1 बारीक़ कटे प्याज , थोड़ा सा धनिया पत्ता , 1 tsp नमक , 1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर , 1/2 tsp गरम मसाला पाउडर और 1/4 हल्दी पाउडर डाल देंगे और मिलेंगे फिर इसमें पानी डालेंगे और इसे अर्ध गाढ़ा पैटर्न बना लगने मतलब जो घोल है वह ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं चाहिए |

Step 2 :- एक तवा ले उसमे तेल डालदे और चारो और फैला ले फिर इसमें बेसन के घोल को डाले और उसे अच्छे से फकने दे| एक साइड से पकने के बाद इसे पलट दे और दूसरे साइड को पकाए इसे तब तक पकाए जब तक बेसन अच्छे से पक न जाए | फिर अंत में इसे 2 से 3 बार फोल्ड कर हल्का दबा दे | फिर इसे निकल ले ऐसे ही सरे घोल का चीला तैयार कर ले |

Step 3 :- बेसन के चीला को कट करेंगे | बेसन के चिलो को ले चाकू से 3 से 4 पीस में काट ले |

Step 4 :- बेसन की करी बनाएंगे | करी बनाने के लिए सबसे पहले 2 टमाटर को काट के मिक्सी में डाल के पीस लेंगे | बिना पानी के

Step 5 :- करी तैयार करेंगे | एक कढ़ाई ले उसमे 4 tbsp सरसो का तेल डाल के गर्म कर ले फिर इसमें 1 तेज पत्ता , 1 बड़ी इलाइची , 1 दालचीनी , 8-10 काली मिर्च और 1/2 tsp जीरा डाल देंगे इसके थोड़ा पक जाने के बाद ही इसमें 2 लम्बे लम्बे कटे प्याज को डाल देंगे और चलाएंगे प्याज को 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पे भुनेगे |

Step 6 :- प्याज के भून जाने के बाद इसमें 1 tsp अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के मिला ले फिर इसमें 1/2 हल्दी पाउडर और 1 tsp लाल मिर्च पाउडर डाल के मिलाएं |

Step 7 :- अब हम इसमें डालेंगे टमाटर का पेस्ट जो हमने मिस्की में पिसा था | इसे डाल के अच्छे से मिला लेंगे , फिर इसमें 1 tsp जीरा पाउडर और 1.5 धनिया पाउडर डाल देंगे और मिला लेंगे फिर इसे ढक के 5 से 7 मिनट तक पकने देंगे बीच बीच में इसे चलते रहेंगे |

Step 8 :- इसके पक जाने के बाद इसमें 2.5 कप पानी डाल देंगे और 1 चम्मच नमक डाल के इसे अच्छे से मिला लेंगे | फिर इसे ढक के 3 से 4 मिनट तक पकने देंगे समय पूरा होने पे देख्नेगे की ग्रेवी का रंग लाल निकल के आ जाएगा |

Step 9 :- फिर अब हम इसमें 1/2 tsp गरम मसाला और थोड़ा सा बारीक़ कटा हुआ धनिया के पत्ते डाल के मिला लेंगे फिर इसमें बेसन के चिलो को डालेंगे और कुछ 1 से 2 मिनट तक ही पकाने के बाद गैस को बंद कर दे और इसे ढक के 5 मिनट के लिए छोड़ दे , समय पूरा होने के बाद आपकी तैयार है बेसन की स्वादिष्ट और लाजवाब सब्जी |

सुझाव – Suggestion

  • इस रेसिपी में आप अपने अनुसार नमक को डाले |
  • बेसन के चिलो को आप अपने अनुसार कितना भी कट लगा सकते है |

ध्यान देने वाली बाते -Points to Note

  1. ध्यान रहे बेसन के घोल को ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं बनाए |
  2. सब्जी में पानी का सही अनुपात रखें। बहुत ज्यादा पानी से सब्जी पतली हो जाएगी, जबकि कम पानी से यह ज्यादा गाढ़ी हो सकती है।

निष्कर्ष -Disclaimer

तो दोस्तों कैसी लगी हमारी Besan ki sabji Recipe की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की बेसन की सब्जी की विधि कैसी लगी |

इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।

1 thought on “बेसन की मसालेदार सब्जी एक लाजवाब स्वाद – Besan ki sabji Recipe”

Leave a Comment

Exit mobile version