बिहारियों की महसूहुर पुआ। यह गेहूं के आटे, सूजी ,मैदा , चीनी और सौंफ आदि की सादगी से बनी यह मिठाई हर मौके को खास बना देती है। होली त्यौहार पे पुआ को बनाया जाता है जिसका स्वाद ही अलग होता है आज इस लेख में जानेगे की बिहारी स्टाइल पुआ कैसे बनाए | तो आइए, इस अनमोल व्यंजन को बनाने की सरल विधि जानते हैं!
मैदा - 1 cup / 120 gms सूजी - 1/2 cup / 120 gms चीनी - 1/2 cup /120 gms दूध - 350 ml केला -1 बादाम -10-12 काजू -10-12 किशमिश - 12 - 15 शुका नारियल पाउडर - 2 सब्स्प इलाइची पाउडर -1/2 tsp तेल
सबसे पहले घोल को तैयार करेंगे | जिसके लिए 1 कप मैदा , 1/2 कप सूजी और 1/2 कप चीनी को एक बाउल में डाल देंगे | और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध को डाल के इसे मिलाते रहेंगे | इसमें तब तक दूध डालें जब तक इसकी थिकनेस न ज्यादा पता हो न ज्यादा गाढ़ा | घोल के बन जाने पे इसे 1 से 2 घंटे लिए ढक के छोड़ दे ताकि घोल फूल जाए | समय पूरा होने पे घोल एक बार और फेट ले
पुए के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम इसमें 1 मध्यम साइज का केले को मेष करके घोल में डाल देंगे और साथ ही 10 से 12 बारीक़ कटे हुए बादाम , 10 से 12 बारीक़ कटे हुए काजू , 10 से 12 किसमिश और थोड़ा सा सूखे नारियल को कद्दूकस करके घोल में डाल देंगे और 1/2 tsp इलाइची पाउडर को भी इसमें डाल के मिला देंगे |
पुए को डीप फ्राई करेंगे | जिसके लिए एक कढ़ाई में अधिक मात्रा में तेल डाल के गरम कर ले | तेल के गरम हो जाने पे घोल को आराम से कढ़ाई के बीचो बीच में डालें और मध्यम आंच में पुए को फ्राई करे | पुए को तब तक फ्राई करे जब तक पुआ गोल्डन रंग का न हो जाए |