हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है की बैंगन का भरुआ कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली आवश्यक सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
बैंगन का भरता उत्तर भारतीय रसोई घरानो का एक खास व्यंजन है, जिसे ताजे और छोटे बैंगन को भूनकर बनाया जाता है। इस डिश का खास स्वाद इसके मसालों और धुएं वाली खुशबू से आता है। बैंमसालेदार बैंगन के भरुए को आसानी से घर पे बनाने के लिए हमारी इस लेख को ध्यान से पड़े !
आवश्यक सामग्री – Important Ingredients
सामग्री | मात्रा |
छोटे बैंगन | 300 gm |
जीरा | 1 tsp |
तेज पत्ता | 2 |
बड़ी इलायची | 1 |
प्याज | 2 |
अदरक लहसुनग का पेस्ट | 1 tbsp |
हल्दी पाउडर | 1/2 tsp |
लाल मिर्च पाउडर | 2 tsp |
जीरा पाउडर | 1 tsp |
धनिया पाउडर | 1 tsp |
गरम मसाला पाउडर | 1 tsp |
टमाटर | 2 |
नमक | स्वादनुसार |
तेल | 4-5 tbsp |
भरवा बैंगन की सब्जी बनाने की विधि
Step 1 :- सबसे पहले छोटे वाले बैंगन को ले और उसे पाने से अच्छे से धो ले | फिर बैंगन को उसके फीचे वाले तरफ से बिच में 2 कट लगा देंगे | ध्यान बैंगन को पुरा नहीं | ऐसे ही सरे बैंगन में कट लगा लेंगे |
Step 2 :- बैंगन को फ्राई करेंगे | पहले एक कढ़ाई में 3 tbsp तेल डाल के तेल को गर्म होने देंगे | तेल के गर्म हो जाने पे इसमें सारे बैंगन डाल देंगे और बैंगन को अच्छे से तेल में तलेंगे 4 से 5 मिनट तक |
Step 3 :- उसी कढ़ाई में जिसमे बैंगन को फ्राई किया था उसमे थोड़ा सा और तेल डाल देंगे और तेल को गरम होने के बाद उसमे 1 बड़ी इलाइची , 2 तेज पत्ता और 1/2 tsp जीरा डाल के इन्हे थोड़ा सा पका ले | फिर इसमें 2 मध्यम साइज के प्याज को बारीक़ काट के डाल देंगे और प्याज को 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच में भूनेंगे |
Step 4 :- प्याज के भून जाने पे इसमें 1 tsp अदरक लहसुनग का पेस्ट डाल देंगे और मिला लेंगे| फिर इसमें 1/2 tsp हल्दी पाउडर , 2 टीएसपी लाल मिर्च पाउडर , 1 tsp धनिया पाउडर , 1 tsp जीरा पाउडर और 1 tsp गरम मसाला पाउडर डाल के इन सबको अच्छे से मिला दे |
Step 5 :- मसले के अच्छे से मिल जाने के बाद इसमें 2 मध्यम साइज बारीक़ कटे टमाटर को इसमें डाल देंगे और मिला लेंगे इस टमाटर को 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच में पकाएंगे |
Step 6 :- टमाटर के अच्छे से पक जाने के बाद इसमें 1 tsp नमक डाल के मिला लेंगे और फिर इसे ढक के 2 मिनट तक ओर पकाएंगे | फिर इसमें 1 गिलास के करीब पानी डालेंगे को मिला देंगे और फिर हम इसमें फ्राई किया हुआ बैंगन को इसमें डाल देंगे | फिर बैंगन को ढक के कम आंच पे 15 से 20 मिनट तक पकने देंगे बीच बीच में इसे चलाते भी रहे | समय पूरा होने पे आप देखेंगे बैंगन अच्छे से पक चूका होगा अब आपकी तैयार है मसालेदार बैंगन की सब्जी या बैंगन का बरुआ इसे आप रोटी के साथ परोसे बहुत स्वादिष्ट लगेंगे |
सुझाव – Suggestion
- बैंगन का भरुआ में आप छोटे बैंगन चुनें, जिनमें बीज कम हों , अगर आप बेंगन की सब्जी बना रहे है तो बड़े बैंगन ले सकते है |
- इस रेसिपी में आप नमक और मसलो को अपने अनुसार भी डाल सकते है |
- बैंगन के भरुए में आप भुनी हुई मूंगफली का पाउडर भी डाल सकते है इससे बैंगन का स्वाद और बढ़ जाता है |
- बैंगन जल्दी तेल सोखता है, इसलिए कम तेल में पकाने के लिए बैंगन को पहले तल ले |
ध्यान देने वाली बाते -Points to Note
1.मसाले को धीमी आंच पर भूनें , मसाले का सही स्वाद निकालने के लिए इसे धीरे-धीरे पकाएं।
2.तेल की मात्रा नियंत्रित करें , बैंगन तेल सोखता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा तेल का उपयोग न करें।
3.बैंगन को सही आकार में काटें , सब्जी के प्रकार के अनुसार बैंगन को लंबे, गोल या छोटे टुकड़ों में काटें। और अगर भरुआ बनाना हो तो बैंगन में 2 कट लगा दे |
4.स्वाद का संतुलन , खटास, तीखापन और मसालों को संतुलित रखें। ज्यादा मसले से इसका स्वाद बिगड़ सकता है |
निष्कर्ष -Disclaimer
तो दोस्तों कैसी लगी हमारी Bengan ka bhrua या Bengan ki sabji की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की बैंगन की सब्जी की रेसिपी कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।
2 thoughts on “मसालेदार बैंगन का भरुआ की आसान रेसिपी -Baingan ka brua recipe”