हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में , इस लेख में हम जानने वाले है की मसालेदार चिकन मसाला रेसिपी कैसे बनाते है? इसको बनाने में लगने वाली आवश्यक सामग्री कौन-कौन से है ? और भी बहुत कुछ जानेगें !
नॉनवेज खाने वालो के लिए चिकन एक बहुत पसंदीदा व्यंजन है ,अगर आप चिकन को वही पुराने तरीके से बनाते हो जो ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होता , अगर आप स्वादिष्ट और मसालेदार चिकन मसाला बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। यह डिश न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानें इसे बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री – Important Ingredients
सामग्री | मात्रा |
चिकन मेरिनेशन के लिए | |
चिकन | 1 kg |
हल्दी पाउडर | 1/2 tsp |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1 tsp |
नमक | 1 tsp |
नींबू का रस | 1 |
खड़े मसाले | |
जीरा | 1 tsp |
तेज पत्ता | 1 |
दाल चीनी | 1 |
काली मिर्च | 8-10 |
सुखी लाल मिर्च | 2 |
छोटी इलाइची | 4 |
बड़ी इलाइची | 2 |
लौंग | 4-5 |
प्याज | 5 pcs (लम्बे -लम्बे कटे हुए ) |
टमाटर | 3 pcs (बारीक़ कटे हुए ) |
अदरक | 1 inch (बारीक़ कटे हुए ) |
लहसुन | 9-10 ( कालिया ) |
हरी मिर्च | 2 pcs ( बड़े बड़े कटे हुए ) |
धनिया के पत्ते और टहनी | |
सरो का तेल | 1/2 cup |
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | 1 tsp |
हल्दी पाउडर | 2 tsp |
धनिया पाउडर | 1 tsp |
जीरा पाउडर | 1/2 tsp |
गरम मसाला | 1 tsp |
कसूरी मेथी | 1 tsp |
चिकन मसाला रेसिपी बनाने की विधि
Step 1 :- सबसे पहले चिकन मेरिनेट करेंगे | मेरिनेशन के लिए एक कटोरे में चिकन लेंगे उसमे 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर ,1 चम्मच नमक , 1 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दे इसे अच्छे से मिला लेंगे और 30 मिंट के लिए छोड़ देंगे |
,
Step 2 :- स्टेप दो में हम चिकन बनाना सुरु करेंगे | चिकन बनाने के लिए प्रेसर कुकर में 1/2 कप सरसो का तेल डाल के उसे गर्म होने देंगे | तेल के गर्म हो जाने पे उसमे 1 चम्मच जीरा , 1 तेज , 1 दाल चीनी , 8-10 काली मिर्च , 2 सुखी लाल मिर्च , 4 छोटी इलाइची , 2 बड़ी इलाइची , 4 लौंग और 1 लहसुन की कालिया और फिर 5 लम्बे कटे प्याज डाल के इसे भुने बीच में इसमें 1 इंच अदरक और 2 कटी हुए हरी मिर्चे डाल देना है | प्याज के हल्का ब्राउन होने तक ही भुने |
Step 3 :- प्याज के हला भून जाने पे इसमें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर , 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल के इसे चलाए | फिर थोड़ी देर बाद में इसमें 3 बारीक़ कटे टमाटर डाल के इसमें 1 चम्मच नमक दाल के इसे अच्छे से मिलेंगे ,फिर कुकर के ढक्क्न को लगा दे टमाटर के गलने तक | फिर कुकर का ढक्क्न हटा के इसे चलाए और जब टमाटर से तेल अलग होने लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी डालेंगे और धनिया के टहनी डाल के मिला ले |
Step 4 :- फिर कुकर का ढक्कन लगा के 2 सिटी लगने दे कम आंच पे | सिटी के लगने के बाद गैस बंद करके कुकर थोड़ी देर तक ठंडा होने दे | कुकर के ठंडा हो जाने पे कुकर का ढक्कन खोलने पे आपको दिखेगा की प्याज और टमाटर पूरी तरीके से गल चूका होगा | इसे एक कलछुल से अच्छे से मिला-मिलाके अच्छे से ग्रेवी बना लेना है |
Step 5 :- अब गैस को चलु करे और उसमे मेरिनेट चिकन को डाले और 1 चम्मच धनिया पाउडर , 1/2 चम्मच जीरा पाउडर , 1 चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच कसूरी मेथी डाल के अच्छे से मिलाएंगे और चिकन को भूनेंगे | थोड़ी देर भुनने के बाद इसमें 2 कप पानी और धनिया के पत्ते डाल के कुकर के ढक्कन से ढक के कम आंच पे 2 सिटी लगने तक छोड़ देंगे | 2 सिटी के लग जाने पे गैस बंद कर के कुकर को ठंडा हो के लिए थोड़ी देर के लिया छोड़ देंगे |
अब आपकी तैयार है मसालेदार और तरीदार चिकन जिससे आप चावल , रोटी आदि के साथ परोस के खाए |
Also read
सुझाव – Suggestion
- इस रेसिपी में आप मसाले और नमक अपने हिसाब से डाल सकते है |
- इसे आप कुकर के आलावा धाए में भी बना सकते है |
- चिकन की ग्रेवी को ज्यादा करने के लिए पानी ज्यादा डालें दे |
- इसमें आप दही भी डाल सकते है |
ध्यान देने वाली बाते -Points to Note
- ध्यान रहे की इसे कुकर में बनाते समय सिटी का ध्यान रखे |
- चिकन मसाला की सामग्री में कोई भी सामग्री स्किप न करे वरना चिकन के स्वाद में भी कमी आ सकती है |
- चिकन को अच्छे से धोना और मैरीनेट करना न भूलें, इससे उसका स्वाद और निखरता है।
- टमाटर और मसालों को अच्छे से भूनें ताकि ग्रेवी का स्वाद गहरा और स्वादिष्ट हो।
- चिकन को धीमी आंच पर पकाएं |
निष्कर्ष -Disclaimer
तो दोस्तों कैसी लगी हमारी Chicken Masala Recipe की विधि आशा करता हूँ की अच्छी ही होगी स्वादिष्ट चिकन मसाला आपकी डिनर टेबल का सितारा बनेगा। इसे ट्राई करें और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें।इसे आसनी से घर पर बनाए और अपने दोस्तों को खिलाए और comment में जरूर बताए की चिकन मसाला रेसिपी की विधि कैसी लगी |
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा प्रयास करेंगे। धन्यवाद।
1 thought on “घर पर बनाएं स्वादिष्ट और मसालेदार चिकन मसाला रेसिपी-Chicken Masala Recipe”